खेत-खलिहान

मिडवासा मध्यम परियोजना स्वीकृत तीन विधानसभाओं को मिलेगा सिंचाई का लाभ

जिले के विकास में एक नया आयाम जुड़ गया है जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से जिले के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मिडवासा मध्यम परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लगभग 286.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से करीब 7200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। यह परियोजना सुरखी, नरयावली और रहली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण योजना स्वीकृत हुई है। मंत्री राजपूत ने इस परियोजना को जिले के लिए “भागीरथ प्रयास” बताते हुए कहा कि इससे हजारों किसानों की वर्षों पुरानी सिंचाई की समस्या का समाधान होगा।
परियोजना के अंतर्गत सुरखी विधानसभा के 19 ग्राम—करैया, मोकलपुर, हनोताकला, सुरखी, हनोताखुर्द, नारायणपुर, बंसिया, बेरसला, बेरसिया, हफसिली, बिहारीखेडा, तालग्‍वारी, बदरचुआ, घाटमपुर, सगौरिया, अर्जना, बरौदारहली, बरखुआतिवारी एवं समनापुर—को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं नरयावली विधानसभा के उदयपुरा तिवारी एवं किशनपुरा तथा रहली विधानसभा के सेमराअंगद, सिमरिया, बेलई शेखपुरा, देवरी, खाड, रेवझा, हिलगन, मोहनपुरा एवं ढाना सहित अन्य ग्रामों के किसानों को भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में  सरकार किसानों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “एक समय था जब किसानों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक सिंचाई के साधन पहुंच रहे हैं।”
मंत्री राजपूत ने इस महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी।
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही वर्षा पर निर्भरता कम होगी, खेती अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनेगी तथा क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह परियोजना न केवल सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास और समृद्धि की नई इबारत भी लिखेगी। इस बड़ी सौगात के लिए किसानों ने तथा क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या

दमोह। जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला…

17 hours ago

इंदौर में राहुल गांधी का ‘सिस्टम’ पर हमला: छह लोगों के जरिए देश चलाने का दावा

इंदौर | भारतभवः डेस्क इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 day ago

सागर जहरीली शराब कांड – नकली शराब नेटवर्क का अंतरराज्यीय कनेक्शन उजागर

दिल्ली से कच्चा माल तो ग्वालियर से बोतल-पैकिंग का इंतजाम सागर। बंडा के चर्चित जहरीली…

2 days ago

सागर में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत

बहेरिया थाना क्षेत्र में चनाटोरिया के पास हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बस चालक मौके…

2 days ago

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद ने…

2 days ago

भाजपा ने 50 दिन पहले ही दीपावली मना ली

  वैसे तो दीपावली 8 नवंबर को है लेकिन भाजपा ने पूरे देश के साथ-साथ…

3 days ago