कलमदार

अभय जी भय की छाया से जूझते गये

श्री अभय छजलानी जी नहीं रहे। पत्रकारिता जगत के निर्भय युग का अवसान हुआ। अवसान तो उसी दिन हो गया था जिस दिन नयी दुनिया उनके हाथों से निकल गया था। बाकी की जिंदगी अभय जी ने भय के साये में काटी।जैसा कि मैंने कहा कि अभय जी एक निर्भय पत्रकार और अखबार मालिक थे।उनकी और अखबार की तूती बोलती थी। सरकार हो या सियासत सब नयी दुनिया और अभय जी की सुनते थे।आज दुर्भाग्य से इंदौर और मालवांचल में न कोई नयी दुनिया है और न कोई अभय छजलानी। इंदौर रीत गया है।अभय जी क्या थे और क्या होना चाहते थे ये किसी से छिपा नहीं। लेकिन अभय जी ने जितना यश,वैभव अर्जित किया उतना कम भी नहीं है। मप्र के किसी दूसरे पत्रकार और मालिक को ये हासिल नहीं हुआ।नयी दुनिया से वियोग न महेंद्र सेठिया सह पाए और न अभय छजलानी जी। मेरा उनका रिश्ता अनौपचारिक था। मै मामूली सा ऐसा पत्रकार हूं जिसके लिखे पर अभय जी ने अपना नाम चस्पा करने की इजाजत मुझे दी। इतना भरोसा कोई और शायद अपने मातहतों पर न करे।
आज की बिक्री हुई पत्रकारिता में अभय जी का न होना सालता है।वे कभी नहीं बिके, अलबत्ता उनका अखबार बिक गया। अखबार बिकने के बाद अभय जी भी नया अखबार निकाल सकते थे, लेकिन एक आहत आत्मा के लिए शायद ये संभव नहीं था।वे फिर से दूसरी नयी दुनिया कैसे बसाते? उनके पास समय ही नहीं था। आत्मविश्वास भी डिग गया था शायद उनका।मै अंतिम बार एक विवाह समारोह में उनसे मिला था।वे आत्मीयता से मिले लेकिन बुझे हुए नजर आए। उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला लेकिन वे इससे ज्यादा के हकदार थे। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा अपूर्ण रही औरों की भांति। बहरहाल मै अभय जी की विद्वता, उदारता, विनम्रता और स्नेह का हमेशा कायल रहने वाला हूं।अब अभय जी जैसे लोग पैदा ही नहीं होते। विनम्र श्रद्धांजलि

व्यक्तिगत विचार आलेख

श्री राकेश अचल जी  ,वरिष्ठ पत्रकार  एवं राजनैतिक विश्लेषक मध्यप्रदेश  ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago