खेत-खलिहान

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार अगले एक सप्ताह देशभर में झमाझम बारिश

 नई दिल्ली। भारतभवः

कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) ने मानसूनी हवाओं को नई ऊर्जा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल देश के लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्से में मानसून फिर से सक्रिय दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों के लिए अगले सात दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

                                  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भूमध्य रेखा के पास एक और मौसमीय तंत्र विकसित हो रहा है। यदि दोनों सिस्टम सक्रिय बने रहे, तो 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश सहित उत्तर और मध्य भारत में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है। इससे खेती-किसानी को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।जहां मैदानी इलाकों में बारिश राहत लेकर आएगी, वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए यह चिंता का विषय भी बन सकती है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थीं। अरुणाचल प्रदेश के कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।बारिश की वापसी खरीफ फसलों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है। धान, सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों को इससे पर्याप्त नमी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, लगातार भारी बारिश वाले इलाकों में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

24 hours ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 day ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 day ago

आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं – मोहन भागवत

मोहन भागवत का बड़ा बयान: आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं, सरकार को सुननी…

4 days ago

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश से आयी चौकाने वाली खबर में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे…

5 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – दतिया “कोई भी जीते हारेंगे तो नरोत्तम ही”

मध्य प्रदेश के दतिया विधान सभा उप चुनाव में गजब का पेंच फंसा है कि…

1 week ago