Categories: Breaking News

मानवीयता से ही समानता और आजादी…

भोपाल। हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं 75 वर्ष देश को आजाद हुए हो गए हैं इन वर्षों में देश ने बहुत तरक्की की है लेकिन अभी भी अमानवीयता असमानता और जकड़न से मुक्ति पाने का आह्वान होता रहता है और राजनीति के माध्यम से इसको पाने की कल्पना की जाती है लेकिन यह सब अध्यात्म से ही संभव हो सकेगा मानवीयता आएगी तो समानता भी आएगी और असली आजादी का भी एहसास होगा ।

दरअसल इस समय पूरा देश तिरंगा मय है हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है कौन चला रहा है और क्यों चला रहा है इस पर कहीं-कहीं बहस भी चल रही है लेकिन तिरंगा सबको प्यारा है और तिरंगे की आन बान शान के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार भी हैं क्योंकि आजादी देश को हजारों लाखों कुर्बानियां के बाद मिली कितने युवा फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते झूल गए और कितने सीने पर गोली खाकर जय हिंद का नारा लगाते हुए चले गए क्योंकि उन सब का एक ही सपना था देश आजाद हो देश तरक्की करें और देश में अमन चैन शांति का वातावरण बने यह सब कुछ इन 75 वर्षों में बहुत कुछ हासिल भी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद समाज में जिस तरह से अमानवीय घटनाएं हो रही हैं संबंधों में विश्वास घट रहा है युवा नशे की गिरफ्त में हो रहा है धर्म और जाति के नाम पर असमानता बन रही है ऐसे में यक्ष प्रश्न यही उठता है की राजनीति के भरोसे मानवीयता समानता और आजादी का एहसास क्या पूरी तरह से हो पाएगा ?  तब एक और रास्ता दिखाई देता है वह है अध्यात्म का जिस पर चलकर समाज समानता के रास्ते पर खड़ा हो सकता है क्योंकि सभी धर्मों का अध्यात्म मानवता की राह दिखाता है और यही राह है जो अंदर और बाहर के आजादी का आनंद दे सकती है जिस तरह से समाज में तनाव बढ़ा हुआ है आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं उस समाज में सबसे ज्यादा जरूरत आत्म चिंतन आत्मज्ञान और आत्म आनंद की अनुभूति की है क्योंकि जब तक हमें अध्यात्म का ज्ञान नहीं होगा तब तक हम भौतिक सुख-सुविधाओं में आनंद को ढूंढते रहेंगे और इनको पाने के लिए गुलामी जैसी जिंदगी भी जीने के लिए मजबूर हो जाएंगे जबकि स्पष्ट कहा गया है पराधीन सपनेहु सुख नाही हम कितने पराधीन हो गए हैं सुबह से लेकर देर रात तक अनुभव करेंगे तो पता चलेगा यदि 1 मिनट को बिजली गुल हो जाए तो हम बेचैन हो जाते हैं नेट चला जाए मोबाइल ना चले तो कितने लोग झुजला जाते हैं और भी ऐसे अनेकों सुविधाओं के गिरफ्त में हम आ चुके हैं जिनके ना मिलने पर बेचैन हो जाते हैं।

बहरहाल यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर बहुत लंबी चर्चा हो सकती है तर्क वितर्क हो सकते हैं लेकिन फिलहाल हम उत्सव मनाए कि हम आजाद हुए भारत में अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इसी उत्सव के साथ यदि छोटे छोटे से संकल्प भी लेते चलेंगे तो आजादी का आनंद कई गुना हो जाएगा और इसके लिए ना हमें अंग्रेजों से लड़ना है और ना फांसी के फंदे पर झूल ना है ना सीने में गोली खाना है केवल समाज सुधार कि दिशा में कुछ छोटा सा योगदान ही देना है जो घर बैठे अपने काम करते हुए भी हम दे सकते हैं और हम सुधरेंगे जग सुधरेगा की तर्ज पर देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं मसलन हम सब नशे के खिलाफ संकल्प लें क्योंकि नशा समाज को बर्बाद कर रहा है नशे के कारण अपराध बढ़ रहे हैं दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और जिसके कारण तनाव बढ़ रहा है इसी तरह पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लें जिससे कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन और शुद्ध पीने का पानी मिल सके पानी की एक एक बूंद बचाने का भी संकल्प लें क्योंकि तेजी से दुनिया में जलस्तर कम हो रहा है आपस में जातिवाद की बातें ना करके मानवता की बात करें जिससे समाज संगठित होगा हर समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के व्यक्ति हो सकते हैं इसलिए जब मानवता की बात करेंगे तब स्वाभाविक रूप से समाज के अच्छे व्यक्ति स्वयं ही आगे आ जाएंगे हम आडंबर और अहंकार को बढ़ावा देना छोड़ दें ईमानदारी और सहजता को महत्त्व देना शुरू कर दें धीरे धीरे छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में आमूलचूल परिवर्तन आएगा और ना केवल हम आजादी का उत्सव मना पाएंगे वरन आने वाली पीढ़ी के लिए एक ऐसा समाज देकर जाएंगे जहां मानवीयता होगी समानता होगी और सब अपने आप को आजाद महसूस करेंगे और हमारे पूर्वजों ने जिस उद्देश्य के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी अपनी कुर्बानियां भी उनका उद्देश्य भी सफल होगा और हमारा देश ना केवल मजबूत होगा वरन विश्व गुरु बनेने का सपना भी साकार होगा

 

देवदत्त दुबे, भोपाल, मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

14 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago