शिक्षा

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर देवरी नगर के मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. दीपक गोस्वामी जी और संस्था के डायरेक्टर श्री आयुष साहू जी एवं श्री पीयूष साहू जी के द्वारा भगवती माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पूजन-अर्चन किया गया तत्पश्चात सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण किया गया । माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथि डॉ. दीपक गोस्वामी जी के द्वारा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण करने के पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों का गायन नृत्य और नाटक की प्रस्तुति की गई । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बच्चों के द्वारा राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी उस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं मुख्य अतिथि के द्वारा उपहार वितरित किये गए ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्राचार्या महोदया श्रीमती विधा विश्वनाथन जी,कार्यक्रम के व्यवस्थापक हरिओम विश्वकर्मा जी,सुमित सोमन जी,मनोज कुमार जी एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ और सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहें कार्यक्रम के समापन पर संस्था के डायरेक्टर के द्वारा मुख्य अतिथि को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया।

 

देवरीकला- संवाददाता -संतोष विश्वकर्मा 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

21 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago