देश में मानसून की रफ्तार अचानक थम गई है। ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है। शनिवार को देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से से मानसून के बादल गायब दिखाई दिए। दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सीजन में यह दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में बादल देश के अधिकांश हिस्से से हट गए हैं।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कम से कम सात राज्यों में अगले पांच दिनों तक सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। यानी जिन इलाकों में लोग लगातार बारिश से परेशान थे, वहां अब बारिश का लंबा विराम देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग और विंडी डॉट कॉम की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक मानसूनी बादलों का बड़ा हिस्सा अब पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर खिसक गया है। उत्तराखंड, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में बादलों की सक्रियता अधिक बनी हुई है।
हालांकि जहां मानसून सक्रिय है, वहां हालात अब भी चुनौतीपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मूसलाधार बारिश से अंडरपास पूरी तरह पानी में डूब गया, जबकि बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर हैं। प्रदेश में पिछले तीन दिनों के भीतर बारिश से जुड़े हादसों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।दूसरी ओर, बारिश थमने के साथ ही कई राज्यों में गर्मी ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल तो बने रहेंगे, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है।राजस्थान में हालात और भी गर्म हैं। कई जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा या देश के बड़े हिस्से को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा? आने वाले कुछ दिन किसानों, जलाशयों और आम लोगों—सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। #mansoon #bharatbhvh #breaking
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…