लोकतंत्र-मंत्र

बिजली पेंशनर्स आभार व्यक्त करने विधायक शैलेंद्र जैन से मिले

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा  – वरिष्ठ नागरिक-पेंशनर्स समाज के  मूल्यवान पथ-प्रदर्शक  हैं । अपने अनुभवों से समाज और नागरिकों को हर क्षेत्र में लाभान्वित करें ।
सागर,7 जनवरी, देश के मध्य प्रदेश के हजारों बिजली पेंशनर्स, परिवार  पेंशनर्स  की  महंगाई राहत  वृद्धि की  लंबित  मांग की पूर्ति होने पर मध्य प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन सागर का प्रतिनिधि मंडल अपना आभार व्यक्त करने, नगर विधायक विधायक श्री शैलेंद्र जैन से मिला , शाल-श्रीफल से उनका  सम्मान किया । नववर्ष और पवित्र माघ माह आरम्भ पर शुभकामनायें व्यक्त करते हुए , फूल मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा करा के  प्रदेश के हजारों पेंशनर्स और उनके परिवारों  की ओर से उनका आभार व्यक्त किया ।  उनकी संवेदनशीलता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की । नगर के विकास में विधायक जैन के साथ जनहितैषी , समाज कल्याण के  कार्यक्रमों में जुड़ने का संकल्प जताया  । उल्लेखनीय है कि बिजली पेंशनर्स को राज्य पेंशनर्स की तुलना में कम मिल रही 11% महंगाई राहत  दिलाए जाने की मांग को लेकर सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, स्वमेव प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मिले थे और बिजली पेंशनर्स की समस्या का समाधान करने कराए जाने का अनुरोध किया था ।
                   इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि समाज की वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स समाज के लिए मूल्यवान हैं । बिजली के पेंशनर्स अपने अनुभवों का लाभ क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझाने में करें । उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को अपनी ओर से आश्वासन दिया कि बिजली कर्मचारियों के एसोसिएशन के लिए एक कार्यालय भवन का स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।  जहां से वे अपने सेवाकाल के अनुभवों से क्षेत्र की आम  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने में मदद कर सकें ।बिजली पेंशनर्स के प्रतिनिधि मंडल में सागर पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष  के.सी. जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एन. जोशी सचिव के.एल.कटारिया कोषाध्यक्ष एच.जी. हरने, प्रचार सचिव  डी.एस. राजपूत अंतर क्षेत्रीय प्रतिनिधि अशोक गोपीचंद रायकवार, डॉ. नवनीत धगट, अरविंद जैन, आर.एस.खरे, आर. एस. कटारे,सी.एस.तिवारी,सुखदेव प्रसाद दुबे. पी.एल. दुबे, बलराम सेन, हेमराज कोरी, बी.डी. कोष्टी, के.आर. शाक्य, एन.पी.दक्ष, श्रीमती शशि शर्मा और  सतीश शर्मा आदि शामिल रहे ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago