हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : दिग्विजय ने कहा “मैनेजमेंट से जीते जाते हैं चुनाव”

इन सब घटनाओं के बावजूद दिग्विजय सिंह को चुनाव जीतने का पूरा भरोसा था वह कहते थे कि चुनाव मैनेजमेंट से जीते जाते हैं। मैनेजमेंट के फंडे के चलते कांग्रेसी सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए नौकरियों में आरक्षण की घोषणा कर दी चुनाव के ठीक पहले किसानों के बिजली का बिल माफ करने का सरकार ने निर्णय किया लेकिन निष्पक्ष चुनाव कराने की गरज से तत्कालीन चुनाव आयोग जेम्स माइकल लिंगदोह ने उसे आचार संहिता के नाम पर निरस्त कर दिया हालांकि जब यह घोषणा हुई थी तब आचार संहिता नहीं लगी।

कृपया यह भी पढ़ें – 

इसके पहले साल के आरंभ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद के मुद्दे से निपटने के लिए दिग्विजय सिंह ने ‘झंडा ऊंचा रहे’ अभियान की शुरुआत की यह अभियान विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से लेकर महात्मा गांधी के शहीदी दिवस 30 जनवरी तक चलाया गया।  इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 2003 में प्रभाष जोशी द्वारा लिखित एक पुस्तक विधायकों में बटवाई । इस पुस्तक में जहां हिंदुत्व को लेकर दक्षिणपंथी पार्टियों को खरी-खोटी सुनाई गई थी वहीं आर एस एस की तीखी आलोचना भी थी। लेकिन पुस्तक को लेकर दिग्विजय खुद विवादों में फंस गए पुस्तक में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को भी उठाया गया था।  बाबूलाल गौर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे , उन्होंने दिग्विजय से पत्र लिखकर पूंछा की लेखक के हिंदुत्व के विचारों के अलावा क्या वे सोनिया गांधी पर कही गई बातों से भी सहमत है ? यह पुस्तक विवाद कई दिनों तक विधानसभा में भी छाया रहा खोजबीन हुई तब पता चला कि यह पुस्तक संस्कृति विभाग के अधिकारी श्री राम तिवारी की सलाह पर बटवाई गई थी दिग्विजय ने इस मामले में तिवारी पर कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि पूरे विवाद को अपने सर ले लिया।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब कर हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

17 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago