राजनीतिनामा

बिहार में चुनाव तारीखों का हो गया एलान

पिछले कई महीनो से जिस चुनाव की चर्चा पूरे देश में बनी हुई है उन बिहार विधानसभा चुनाव का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है । बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और ग्यारह नवंबर को वोटिंग होगी। चौदह नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव के ऐलान से वोटों की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। पहले चरण का मतदान छठ के एक हफ्ते बाद होगा। गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में दोनो प्रमुख गठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है। अब यह परिणाम ही तय करेंगे कि दूसरों को सत्ता के सिंहासन पर बिठाने वाले पीके खुद अपने लिये रास्ता बना पाते हैं या नहीं ।बिहार की 243 सीटों के लिए करीब 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक सौ साल से ज्यादा उम्र के 14 हजार वोटर शामिल हैं। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई सुधारों का जिक्र किया, जो इस बार के चुनाव से लागू हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वोटर बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। वहां मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर 12 सौ से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। उन्होंने मतदान में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बिहार की सभी पार्टियों ने इसका स्वागत किया और जीत का दावा किया।

#BHARATBHVH

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

10 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

1 day ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

1 day ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

2 days ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

2 days ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

3 days ago