खेत-खलिहान

कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों के कारण खेती को नुकसान – चौधरी

प्रदेश में 25 लाख नए किसान कार्यकर्ता जोड़कर संगठन को और मजबूत करेंगे:– दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा

सागर।मध्य प्रदेश में किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भूमि सुपोषण अभियान-चलो खेत की ओर चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से किसान मोर्चा 75000 किसानों को तैयार कर 75000 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक कृषि करवाएगा। यह बात दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही साथ ही श्री चौधरी ने कहा कि इस जनजागरण अभियान के माध्यम से किसान मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों को प्रत्येक किसान तक पहुंचाएगी व इस अभियान के माध्यम से 25 लाख नए कार्यकर्ता जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे साथ ही किसान मोर्चा आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश में पुनःभाजपा की सरकार बनाने में महत्ती भूमिका निभाएगा।

श्री चौधरी ने का कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों के कारण खेती व पशुपालन में किसानों को नुकसान हुआ जिस कारण उनका खेती व पशुपालन से मोहभंग हुआ हो रहा था परंतु भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार सरकार किसानों की आय को दोगुना करने लिए प्रतिबद्ध हैं एवं निरन्तर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की लागत मूल्य को कम कर, फसल की उपज का वाजिब मूल्य किसानों को मिल सकें, इस ओर निरंतर विदेश नीतियों में भी परिवर्तन कर, दशकों पुरानी नीतियों के दुराभाव से किसानों को बाहर निकालने व वर्तमान समय मे किसानों की दशा और दिशा को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही हैं जिसका परिणाम है कि आज का युवा नई–नई तकनीक के साथ पुनःखेती की ओर आकर्षित हो रहा है एवं कृषि के क्षेत्र में नित्य नवाचारों के माध्यम से नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने एवं आभार आलोक केशरवानी ने व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार,सागर संभाग प्रभारी श्रीमती नर्मदा सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर पूर्व प्रदेश मंत्री शिवराज सिंह बेरखेड़ी जी उपस्थित रहें।

किसान कर्जमाफी पर गोलमोल जबाब 

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी से जब आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर किसान कर्जमाफी का मुददा उठायगी इस पर भाजपा सरकार का क्या रूख रहेगा इसके संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान कर्जमाफी से भी कई ज्यादा रकम किसानों के हित में खर्च की है उन्होने किसानों से संबधित बिजली , यूरिया जैसे मुददों पर भी पत्रकारों केे सवालों के जबाब दिये ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

15 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago