लोकतंत्र-मंत्र

मंत्री ने विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं निःशुल्क साइकिल वितरण किया

भाजपा ने दिया है हर वर्ग को सम्मान,सबके हो रहे हैं कामः गोविंद सिंह राजपूत 

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा ग्राम बरोदियाबल्लभ, लुहर्रा, बमूरा, बसियाभौती, ननऊ ग्रामों में पहुंचकर करोड़ों के विकास कार्यों का भूमीपूजन एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार है जिसने सभी वर्गों को सम्मान दिया है हर व्यक्ति के लिए भाजपा में मान सम्मान है किसी भी सरकार ने किसानों के लिए सम्मान नहीं दिया भाजपा ने किसान भाईयों को किसान सम्मान निधि के रूप में सम्मान दिया है श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर अपनी जन हितेषी योजनाएं बना रही है जिसमें युवा, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं, हमारी लाडली लक्ष्मी बेटियां सभी शामिल है। बेटियों के लिए खास तौर से लाड़ली लक्ष्मी योजना में जन्म के बाद पढ़ाई का पूरा खर्च, शादी विवाह का पूरा खर्च भाजपा सरकार ही दे रही है श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है एक समय था कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं होता था अब लेकिन हर गांव में पक्की सड़क बनी हुई है हर गांव में स्कूल, अस्पताल तथा शहरों जैसी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं हर गांव में घर-घर पानी पहुंचाने का काम लगभग पूरा होने वाला है,

                     हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के हर घर में टोंटी लगाकर पानी मिलेगा। विकास कार्यों का किया भूमिपूजन राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी सौगात दी जिसमें पंचायत भवन तालाब निर्माण स्कूल की मरम्मत मंगल भवन जैसे अनेकों कार्य शामिल रहे शामिल रहे साथ ही स्कूल की छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कर छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री राजपूत ने कहा यह हमारे क्षेत्र के बच्चे देश का भविष्य है। इस अवसर इस अवसर पर उपसरपंच पहाड़ सिंह, जनपद सदस्य रामबाबू कुर्मी, पंकज बोहरा, अजय सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच देवेंद्र सेठ, देवराज कुर्मी, भाजपा वरिष्ठ नेता राम कुमार यादव, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले, राम सिंह कुर्मी, श्यामलाल फूलचंद अजीत यादव, कैलाश साहू, डब्बू सेनी, प्रमोद कुर्मी, राम मिश्रा, अभय चढ़ार, महेंद्र राय, भगवान सिंह, देशराज यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“मोदी का बाप भी जायेगा” से गरमाई सियासत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर ऐसी टिप्पणी…

1 hour ago

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

18 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

21 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

1 day ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago