राजनीतिनामा

दिग्विजय सिंह के आरोप राजनीति से प्रेरित – भूपेंद्र सिंह

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस सरकार में खुरई में प्रताड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं की सूची जारी की, मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह इनके घर भी जाकर माफी मांगें
कांग्रेस की सवा साल की सरकार में खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 70 से अधिक झूठे प्रकरण बनाए गएः मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह
   सागर। आगामी 17 दिसम्बर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खुरई यात्रा जिसमे माना जा रहा है दिग्विजय भाजपा सरकार में प्रताड़ित कांग्रेस जनो से मुलाकात कर उनका हाल जानेगे , इस यात्रा से दो दिन पहले मध्यप्रदेश के
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं खुरई विधानसभा से विधायक भूपेंद्र सिंह ने पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सागर यात्रा के घोषित किए गए उद्देश्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह को पहले उन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगना चाहिए जिनको कांग्रेस की सवा साल की सरकार में प्रताड़ित किया गया और झूठे मुकदमे बनाए गये। मंत्री  सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 70 से भी अधिक फर्जी प्रकरण बनाए गए साथ ही मुझे और मेरे परिवार को भी प्रताड़ित किया गया, परिवार पर खुरई थाने में फर्जी प्रकरण बनाए गए। मेरी स्वयं की पैतृक जमीन जिस पर होटल दीपाली बनी है कई बार उसका सीमांकन किया गया। जिसमें कुछ नहीं पाया गया। मेरी चिटाई ग्राम में स्थित पैतृक जमीन में मुझे अतिक्रमण का नोटिस दिया गया जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया। मेरे भतीजे लखन सिंह और अशोक सिंह पर खुरई थाने में मारपीट एवं एट्रोसिटी एक्ट के फर्जी प्रकरण बनाए गए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बरोदिया पुलिस चौकी में उनके खिलाफ एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति लखन अहिरवार से झूठी शिकायत कराई गई थी जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन ब्लाक अध्यक्ष गवाह थे। यह केस भी जांच में झूठा सिद्ध हुआ।
                              मंत्री सिंह ने आरोप लगाया  लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों के द्वारा मतदान के समय खुलेआम तीन चैपहिया गाड़ियों में भरकर आए कांग्रेस के गुंडों ने दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक खुरई के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमले किए जिसमें कमलेश राय, राम शास्त्री, श्रीकांत कौशिक सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिनकी सीसी टीव्ही रिकार्डिंग और फोटोग्राफ उपलब्ध हैं, पर इनमें से किसी भी प्रकरण में किसी कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई और इन सभी प्रकरणों में खात्मा लगा दिया गया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्या दिग्विजय सिंह इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगेंगे। सिंह ने पत्रकार वार्ता में खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की सवा साल में बनाए गए झूठे आपराधिक प्रकरणों की सूची भी जारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा या मेरे द्वारा कभी किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक भी गलत प्रकरण नहीं बनवाया। हमने हमेशा विकास और प्रगति पर केंद्रित समरसता की राजनीति की है। दिग्विजय सिंह के आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है कांग्रेस को आरोप लगाने की जगह सत्यता स्वीकार करना चाहिए। दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में खुरई में कांग्रेस के लोग नहीं मिल रहे इसलिए सागर जिले के 180 गाड़ियां ले जाने की बात हो रही है। दिग्विजय यदि खुरई जा ही रहे है तो उन्हें खुरई के विकास कार्य भी देखने चाहिए ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago