परिणाम वाले दिन दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों को जवाहर भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोज दिया। परिणामों का रूझान देखते ही वे उसी दिन मुख्यमंत्री निवास के सामने कमलनाथ को आवंटित विशाल बंगले को देखने गये। दिग्विजय सिंह को अब अपने नये सरकारी आवास की चिंता थी। कमलनाथ वाला बंगला देखने के बाद वे श्यामला हिल्स के नये बने बंगलों में मंत्री विजयलक्ष्मी साधो का घर देखने गये। साधो चुनाव हार चुकी थीं और उनका बंगला खाली हो रहा था। एक श्यामला हिल्स एड्रेस वाले इस बंगले में दिग्विजय सिंह 1980 में मंत्री के रूप में रहे थे। अंततः उन्होंने कमलनाथ वाला बंगला आवंटित न कराते हुए उस सरकारी घर को अपना निवास बना लिया जिसमे छत्तीसगढ़ बनने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल भी रहा करते थे। कमलनाथ के पास वह बंगला आज भी है। यह बंगला 25 वर्षों तक खाली पड़ा रहने के बाद अप्रैल, 2018 में गुलजार हुआ जब कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
कृपया यह भी पढ़ें –
⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…
दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…
युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…
बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…
भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…
भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…