दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद काट रहे आसाराम को गांधीनगर की एक कोर्ट ने शिष्या से दुष्कर्म के एक और मामले में आजीवन कारावास की सजा दी है। सेशन कोर्ट के जज ने कहा, पीड़िता उसकी बेटी से भी कम उम्र की थी। अपराधी का कृत्य समाज की नजरों में बेहद घृणित है। उसे कठोर सजा दी जानी चाहिए। मंगलवार को सजा सुनाए जाने से पहले आसाराम ने खुद को फंसाए जाने का दावा किया। उनके वकील ने कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद हम इसे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। कोर्ट ने इस मामले में सुबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी, बेटी सहित छह अन्य को बरी कर दिया था। बता दें कि 2013 में सूरत की महिला ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच पीड़िता से मोटेरा आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया।
कृपया यह भी पढ़ें –
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…