प्रशासन

ग्राम पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार की जाँच होगी

देवरी कला – देवरी विधानसभा के केसली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगपुर सटगुआ में पंचायत द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए। आम जनों की माने तो पंचायत स्तर पर कराये गए निर्माण कार्यों की किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाती है बल्कि उपयंत्री पंचायतकर्मियो से मिलजुल कर जांचों को निपटा लेते हैं। यही ताजा मामला ग्राम पंचायत सिंगपुर सटग़ुवां का है जहां पर पंचायत द्वारा शासकीय स्कूल के बाजू में देवरी सहजपुर मुख्य मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है और इस पुलिया का निर्माण 15 वे बित्त की राशि से कराया जा रहा। जिसकी अनुमानित लागत एक लाख 78 हजार है जिसमें गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है।  देखा जाए तो पुलिया डालने के पहले कंक्रीट का हार्डकोट कराया जाना था परंतु पंचायतकर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार का बैस नहीं बनाया गया और मिट्टी में खुदाई करके पुलियों को रख दिया गया है निर्माणस्थल पर देखने पर पुलिया निर्माण कार्य में रेत की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है जो की गलत है जिससे कि निर्माणधीन पुलिया जल्दी ही छतिग्रस्त हो जाएगी । गुणवत्ताहीन कार्य को कराकर शासन की राशि का दुरुपयोग करते हुए पंचायत कर्मी जरा भी संकोच नहीं हो रहा हैं। ग्राम पंचायत वासियों की मांग है कि पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई कराई जानी चाहिए।

कृपया यह भी पढ़ें – https://bharatbhvh.com/update-on-mp-ploitics/

इनका कहना है-

सिंगपुर सटगुआ पंचायत में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है आपके द्वारा संज्ञान में आया कि कार्य गुणवत्ताहीन कराया जा रहा है उसकी उपयंत्री से जांच कराकर सेंपलिंग करा कर यदि काम गलत है तो उसको रुकवा कर कार्रवाई की जाएगी।

पूजा जैन, जनपद पंचायत सीईओ केसली

 

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

NEET सिस्टम : सरकार ने बताया ‘फुलप्रूफ’ सुप्रीम कोर्ट ने मांगा UPSC जैसा मॉडल

नई दिल्ली। भारतभवः  मेडिकल में दाखिले की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG एक बार फिर सवालों…

2 days ago

चीनी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर एक महीने में ₹20 किलो की छलांग

नई दिल्ली। भारतभवः  देश में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं…

2 days ago

अमित मालवीय की विदाई या रणनीतिक बदलाव ?

BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़े फेरबदल के मायने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

3 days ago

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा

बहु प्रतिक्षित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश के…

3 days ago

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

5 days ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

5 days ago