लोकतंत्र-मंत्र

शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी सागर की शहर इकाई ने सागर शहर के लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही सागर शहर में भी ठंड बढ़ती जा रही है जोकि आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा बढ़ जाएगी इसलिए नगर निगम प्रशासन द्वारा जल्दी से जल्दी सागर शहर के स्थानीय लोगो के साथ राहगीरों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन , मुख्य बस स्टैंड , खुरई बस स्टैंड , सभी रैन बसेरों के बाहर और प्रमुख चौराहों जैसे तीन बत्ती , कटरा मस्जिद , राधा तिराहा , विजय टाकीज चौराहा , जय स्तंभ नमक मंडी , झंडा चौक गोपालगंज , कालीचरण चौराहा सिविल लाइन जैसे प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए जिससे सागर शहर के किसी काम से आने जाने वाले स्थानीय लोगों के अलावा रात के समय बाहर से आने वाले राहगीरों को कड़कती ठंड से राहत मिल सके ।

 

कृपया यह भी पढ़े   https://bharatbhvh.com/madhya-pradesh-hopeful-arrival-of-aam-aadmi-party/

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिन के अंदर उक्त मांग को पूरा नहीं किया गया तो सागर शहर की जनता के हित में आम आदमी पार्टी इसके विरुद्ध आन्दोलन करने को विवश होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी । इस दौरान मुख्य रूप से शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार , महिला शक्ति से श्रीमती अनिता पटेल , जिला सोशल मीडिया प्रभारी और इतवारी वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया , जिला मीडिया प्रभारी और बिट्ठल नगर वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मीकांत राज , जिला कार्यालय प्रभारी कालूराम अहिरवार , जिला प्रचार मंत्री सुरेश गुप्ता , जिला प्रचार सह मंत्री बदन अहिरवार , सागर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अमर चौधरी , पूर्व महापौर प्रत्याशी राजेश पटेल , गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद प्रत्याशी बबलू चौधरी , लाजपतपुरा वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्याशी हृदेश पाटकार , आशीष अहिरवार , शेखर अहिरवार , पुष्पेंद्र सिंह राजपूत , अब्दुल जावेद , प्रदीप जैन सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago