राजनीतिनामा

सागर : मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना दे रहे कांग्रेसियों को जेल भेजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं काले झंडे दिखाने के प्रयास में पुलिस ने  कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सागर/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास के नाम पर सागर की जनता के साथ धोखाधड़ी के खिलाफ शहर- जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को पुलिसबल ने बर्बरता के साथ रोकने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों को बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदर्शन करने पहुंचे अधिकांश कांग्रेसजन काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जाहिर कर रहे थे। जिला शहर- कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन और काले झंडों की घोषणा से दबाव में आया पुलिस और प्रशासन एक दिन पहले से ही एक्शन मोड में आ गया और धरना तथा प्रदर्शन को विफल करने के लिए रात्रि से ही पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर निगरानी शुरू कर उन्हें नजर बंद करने तथा धर पकड़ कर पुलिस थानों में कैद करने का दौर शुरू कर दिया। इस सबके बावजूद कई जांबाज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस की परवाह किए बिना उन्हे चकमा देकर धरना स्थल पर पहुंच गए। दोपहर 01 बजे से शुरू कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनो के धरनास्थल पहुंचते ही भारी पुलिस बल ने उन्हे घेर लिया और धरना प्रदर्शन करने से रोका। पुलिस की इस बर्बर कार्यवाही पर उपस्थित कांग्रेसजनो ने शिवराज सिंह चौहान और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसपर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार करते हुए वाहन में ठूंस कर जेल भेज दिया। इस दौरान धरना प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के मंत्री सांसद विधायक महापौर सभी मिलकर सागर की जनता को विकास के नाम पर धोखा दे रहे हैं।। श्री कमलनाथ जी द्वारा कांग्रेस सरकार में पिछड़े वर्ग को दिए गए 27 परसेंट आरक्षण मे मध्यप्रदेश की सरकार अड़गेबाजी कर उसके लाभ से इस वर्ग को वंचित कर रही है। शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को लुभाने के लिए कुशवाहा समाज के सम्मेलन में आकर इस वर्ग ही नहीं बल्कि पूरे पिछड़े वर्गों के साथ ढोंग कर रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भारी-भरकम बिजली बिल से जनता बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मनमानी और भ्रष्टाचार के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प है। सागर की लाखा बंजारा झील सहित स्मार्ट सिटी व नगर निगम के कामों में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार और अनियमितताओं सामने आई है। ऐतिहासिक पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल के अस्तित्व खतरे में है। पुलिस अकादमी और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की अधिकांश हिस्सा भोपाल शिफ्ट हो चुका है। श्री कमलनाथ जी द्वारा राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने का स्वीकृत काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि आवास योजना, पेंशन तथा राशन वितरण में जरूरतमंदों का हक भाजपा के बिचौलिए खा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि सागर की जनता के साथ विकास के नाम पर लगातार धोखाधड़ी कर रहे है और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का सामना करने के बजाय पुलिस के द्वारा दमनचक्र चला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव ने कहा कि नगर निगम भाजपा के भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और कांग्रेसी पार्षदों की विकास कार्यों में उपेक्षा की जा रही है। किसान नेता जितेंद्र रोहण ने कहा कि किसानों को फसल का पूरा दाम नही मिल रहा है। पवन पटेल ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह चौहान कुशवाहा समाज को इकट्ठा करने के नाम पर पिछड़े और कमजोर वर्गों का शोषण कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। कल्लू पटेल ने कहा कि पिछड़े वर्ग के गरीब और कमजोर लोगों पर अत्याचार और शोषण हो रहा है। योगराज कोरी ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई व बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शाम को जेल से रिहा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव ने केंद्रीय जेल पहुंचकर जेलयात्री कांग्रेस जनों का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आव्हान पर किए गए धरना प्रदर्शन तथा गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी माधवी चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक अखिलेश केसरवानी रमाकांत यादव अवधेश तोमर जितेंद्र रोहन बब्बू यादव शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर प्रेम नारायण विश्वकर्मा योगराज कोरी बिल्ली रजक कुंजीलाल लडिया राकेश राय चमन अंसारी ताहिर खान कल्लू पटेल पवन पटेल चैतन्य कृष्ण पांडे दीनदयाल तिवारी सुनील सिंहा उमर खान कमलेश चौधरी दामोदर कोरी राहुल रजक भैयालाल चौधरी अंकित रजक जमना प्रसाद सोनी अनिल सोनी जितेंद्र चौधरी वीरेंद्र राजे अकबर राइन समेत कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago