राजनीतिनामा

कांग्रेस नेता अरुण यादव सागर आएंगे, निकाय चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

सागर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री अरुण यादव जी मंगलवार 7 जून को सागर पहुंच रहे हैं। वे यहां आकर महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसजनों व मीडिया से चर्चा करेंगे तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ कटारे के पुत्र समेत कुछ अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी मंगलवार 7 जून को दोपहर में भोपाल से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे शाहपुर पहुंचेगै वे यहां स्व महेंद्र यादव के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6.30 पर सागर आएंगे। वे जहां आकर पूर्व विधायक सुनील जैन के निवास पर महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन तथा वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता से चर्चा करने के साथ ही मीडिया से भी मुलाकात करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव यहां से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व निगम अध्यक्ष  त्रिलोकी नाथ कटारे के पुत्र सत्यम कटारे के विवाह समारोह तथा सूबेदार वार्ड स्थित  अनिल यादव के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गौरतलब है कि अरूण यादव मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के बड़े नेतओं में शुमार है और सागर निकाय चुनावों में खासकर महापौर प्रत्याशी चयन में भाजपा पर मनोवैज्ञानिक बढत बनाने के बाद अरूण यादव का दौरा कांग्रेसजन और युवाओं को उत्साहित करने मे मददगार साबित होगा।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

12 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

19 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago