हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : दिग्विजय सिंह को इस्लाम कबूल करने की चुनौती

चुनावों के समय साम्प्रदायिकता सिर चढ़कर बोलती है। कुछ पार्टियाँ तो जाति और धर्म के नाम पर ही पहचानी जाती हैं। ऐसे ही एक दल समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गौरी यादव का अशोक नगर से फार्म स्क्रूटनी के समय निरस्त हो गया। सपा हमेशा से मध्यप्रदेश में दूसरे दलों की सुविधा के लिए राजनीति करती रही है। जब-जब भी मुसलमान वोटों को बांटना होता समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार अवश्य मैदान में होता। भोपाल से आरिफ मसूद सपा की तरफ से खड़े हुए। जब दिग्विजय सिंह ने उनसे सेक्यूलर वोटों के बंटवारे की दुहाई देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को कहा तो मसूद ने दिग्विजय सिंह को जवाब दिया कि “यदि दिग्विजय सिंह इस्लाम कबूल कर लेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ेगें।” उधर चंबल के लहार विधानसभा क्षेत्र में धर्मगुरु रावतपुरा सरकार और विधायक डॉ गोविन्द सिंह के बीच बड़ी जंग छिड़ गई। रावतपुरा सरकार ने चुनौती देकर गोविन्द सिंह के चुनाव में हराने की बात कही। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बहुत सुलह कराने की कोशि की लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था। यह बात अलग है कि बाद में गोविन्द सिं चुनाव जीते और तब से लगातार जीत रहे हैं। रावतपुरा सरकार जिन्हें आरंभ में कांग्रेस नेताओं ने खूब अपने यहां कार्यक्रमों में बुलाया बाद में भाजपा के प्रिय धर्मगुरु बन गये

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

कृपया यह भी पढ़ें –

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

2 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

2 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

1 day ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

3 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

3 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

4 days ago