नेता-नगरी

केजरीवाल की हत्या करना चाहती है भाजपा – आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा में फिल्म द काश्मीर फाईल्स पर दिये गये बयान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी के बीच बयानी हमलों का दौर जारी है कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उग्र प्रदर्शन किया इस दौरान तोड़फोड़ होने की भी खबर है पुलिस ने इस सिलसिले में 70 लोगों को हिरासत में लिया है आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदर्शन को मुख्यमंत्री केजरीवाल को जानने से मार मार जान से मारने की साजिश करार दिया है गौरतलब है कि केजरीवाल ने पिछले दिनों विधानसभा में भाषण के दौरान कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी की थी और फिल्म कश्मीर फाइल्स का मजाक उड़ाया था भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उनकी इसी बात पर माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया
बुधवार को दोपहर करीब 1  बजे कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के पास स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए जहां उन्होंने नारेबाजी और हंगामा किया प्रदर्शनकारी अपने साथ भगवा पेंट का डिब्बा लाए थे जिन्होंने मेन गेट पर के बीच एक बूम बैरियर के साथ.साथ एक सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया प्रदर्शनकारियों को मौके पर हटाया और करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भाजपा युवा मोर्चा के धरने के दौरान हुए हमले के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा पंजाब में आप की जीत से बौखलाई हुई और केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा पंजाब में आप की प्रचंड जीत और अपने जीरो सीट से बौखलाई हुई है। भाजपा इस हरकत पर उतर आई है कि अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। वो अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। आज पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर पहुंचाए गए। उनके घर के सीसीटीवीए बूम बैरियर और सिक्योरिटी बैरिकेड तोड़े गए और सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। सिसोदिया ने आरोप लगाया किए यह साफ दिख रहा था आज कि किस तरह सोची समझी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया। केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पा रही है उन्हें पीछे नहीं कर पा रही है तो अब भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल को खत्म करना चाहती है।

इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए कृपया नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ।

https://youtu.be/zDhaayA7r2w

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

7 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago