राजनीतिनामा

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नीतियों और विचारधारा के कारण – शर्मा

देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने की जिम्मेदारी नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों की – शर्मा

सागर में नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी नेताओं ने विभिन्न सत्रों को किया संबोधित

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 17 करोड़ वोट मिले थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 23 करोड़ वोट मिले। 5 वर्षों में हमारे 6 करोड़ वोट बढे। इसका मुख्य कारण हमारी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, जिन्होंने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं नीचे तक पहुंचे, इसकी सबसे अधिक जिम्मेदारी अगर किसी की है तो वह हमारे नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को सागर के भाजपा कार्यालय में आयोजित नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। सत्र को प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोविन्दसिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी श्रीमती हीरा बा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशिक्षण वर्ग के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने जिला कोर ग्रूप की बैठक में पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। जनता ने आपको चुना, आप भाजपा की ताकत प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि सरकार और जनता के बीच हमारे जनप्रतिनिधि सेतु है। जनता ने उन्हें समर्थन दिया, उनके व्यवहार और सक्रियता पर विश्वास व्यक्त किया। आप भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी है कि वह जनता के प्रति उनके अनुरूप कार्य और व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा दल बना है, तो वह हमारी नीतियों और विचारधारा के कारण। पार्टी कार्यकर्ता के नाते आपके व्यवहार से संगठन की छवि बनती है।

उन्होंने कहा कि आप चुने हुए जनप्रतिनिधि है। सैद्धांतिक तौर पर जनता और संगठन के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है ? यह प्रशिक्षण वर्ग में सीखने को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में हो रहे प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि अलग अलग श्रेणी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का मंडल, जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन तंत्र जिस तरह उपर से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय रहता है। ठीक उसी तरह केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार और नगर सरकार की इस श्रृंखला को मजबूत बनाते हुए हमें विकास कार्याे और योजनाओं को नीचे तक क्रियान्वित करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक मंडल में खिलते कमल के आयोजन कर नौजवानों को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की बात कही है। श्री शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बढाने की बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ ही हम पार्टी के कार्यकर्ता है। हमें सरकार की योजनाएं क्रियान्वयन के साथ ही अपना बूथ मजबूत करके चलना है। एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते हमें अपने प्रत्येक बूथ पर 10 नए कार्यकर्ताओं जोड़कर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करना है। विधानसभा और लोकसभा में भाजपा इतिहास बनायेगी श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य में सरकार है। हमारे कामों से विरोधी दल घबराए हुए है। हमारी विचारधारा की बढती यात्रा से देश विरोधी ताकतें झूठ बोलकर भ्रम फैलाने में लगी है। इन ताकतों को हमें जवाब देना है। झूठ बोलने वाली इन ताकतों को प्रत्येक बूथ और वार्ड में विकास कार्यों और हमारी योजनाओं के बल पर जवाब दें। वार्ड स्तर पर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के 99 पार्टी कार्यकर्ता पार्षद का चुनाव जीते है। यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी को हर वर्ग का विश्वास प्राप्त हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का इतिहास रचा। ठीक उसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनायेगी। प्रशिक्षण वर्ग की विषय प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुये जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलो में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे है। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य आपको संगठन की रीति-नीति एवं विचार के साथ आपके अंदर की सामाजिक, राजनैतिक क्षमताओं का प्रसार करना है सदैव ही भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। मध्यप्रदेश केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे रहने वाला राज्य – सिंह प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सत्र में बढ़ता भारत, बढता मध्यप्रदेश विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे रहने वाला राज्य है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सुरखी मेरा परिवार, परिवार के हर सदस्य का विकास करना मेरा संकल्प- गोविंद सिंह

ग्राम सोठिया, बरौदासागर और हिन्नोद में मंत्री राजपूत ने किया 15 करोड़ के विकास कार्यों…

2 days ago

DTAB प्रस्ताव के खिलाफ एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का ज्ञापन

केंद्र सरकार से सिफारिश निरस्त करने और होलसेल दवा लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की…

2 days ago

तीन दशक का इंतजार खत्म,अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ –  सांसद वानखेड़े

 सागर संसद में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने संविधान संशोधन विधेयक, संघराज्य क्षेत्र…

2 days ago

क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

जिस तरह से भाजपा खेमे से चर्चा चल पड़ी है कि वह प्रदेश की राज्यसभा…

3 days ago

महिलाओं को आरक्षण पर भाजपा कांग्रेस में ठनी

संसद में महिला आरक्षण बिल को सभी दलों का सर्मथन प्राप्त है फिर भी इसमें…

5 days ago

डॉ भीमराव अम्बेडकर – एक आदर्श विचारधारा

“शिक्षित बनो, संघटित रहो, संघर्ष करो“ डॉ. भीमराव अम्बेडकर (प्रचलित नाम: बाबासाहेब अम्बेडकर) भारतीय इतिहास…

6 days ago