क्या बिहार में राहुल गांधी का प्रचार तेजस्वी यादव को परेशान करने वाला है ! यह अटकल इसलिये लगायी जा रही है क्योकि अब तक सभाओं में न तो राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की घोषणाओं का जिक्र किया है और न ही उनके नौकरी देने के वादे पर कुछ कहा है । इसके उलट उन्होंने तेजस्वी के सामने कहा कि देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के यहा शादी तो तो मैं नहीं गया लेकिन नरेंद्र मोदी गए। उस समय तेजस्वी यादव का चेहरा देखने लायक था। क्या राहुल को पता नहीं था कि लालू प्रसाद यादव ,राबड़ी देवी ,तेजस्वी यादव सहित परिवार के करीब एक दर्जन सदस्य उस शादी में गए थे। निश्चित रूप से राहुल को पता होगा कि पूरा लालू परिवार विशेष विमान से शादी में गया था वहां अगली पंक्ति में बैठा था और फोटो खिंचवाने की जगह पर खड़े होकर सबने तस्वीरें खिंचवाई थी। लेकिन राहुल ने जान बूझकर उसका जिक्र किया ताकि तेजस्वी को शर्मिंदा किया जा सके।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…