हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : लोहिया की नजर में भोपाल

लोहिया की नजर में भोपाल

जितना सुंदर आज भोपाल है बाहर वाले इसकी जितनी तारीफ करते हैं साठ के दशक में भोपाल एक बेतरतीब कस्बे से कुछ थोड़ा ही ज्यादा बड़ा था अपने विशाल महलों और मस्जिदों को छोड़कर यहां आम जनता के हिसाब से आधुनिक शहर व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं थी एक बार समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया भोपाल के विधायक विश्राम गृह में ठहरे हुए थे उन्होंने भोपाल को विशेष अंदाज में परिभाषित किया उनके हिसाब से भोपाल शहर की बनावट बड़ी मजेदार थी।  वे कहते थे कि यहां सबसे ऊपर नौकरशाही बैठती है यानी बल्लभ भवन फिर पूंजी पतियों का नंबर आता है , इसलिए क्योंकि उसी पहाड़ी पर नीचे की तरफ उद्योगपति बिरला द्वारा बनाया हुआ मंदिर है इसके नीचे विधायक विश्रामगृह है।  सरल शब्दों में कहें तो जनप्रतिनिधियों का दर्जा नौकरशाह और थैलीशाहों के नीचे है फिर जमीन पर है भोपाल का तालाब और इसके आसपास बसी आबादी जिनकी आंखों और कराओ की लहरों से वह हमेशा उद्वेलित रहता है

डांगे को भाया भोपाल

प्रख्यात पत्रकार मदन मोहन जोशी ने ऐसा ही एक दिलचस्प प्रसंग कम्युनिस्ट पार्टी नेता श्रीपाद अमृत डांगे के बारे में लिखा डांगे जब भोपाल एक आम सभा में बोलने के लिए आए तो उन्होंने कहा इतनी सुंदर शहर में रहने वाले हो आप सब को सर्वप्रथम मेरी ओर से अभिनंदन इसके बाद अपनी चिर परिचित व्यंग्यात्मक मुद्रा अपनाते हुए कहा यहां की जेल इतनी खूबसूरत है कि अगली बार जेल जाना पड़ा तो जिद करूंगा कि मुझे इसी जेल में भेजा जाए तब जेल बल्लभ भवन के पास में थी जहां आजकल जेल मुख्यालय है । यहां का टीवी अस्पताल खूबसूरत पहाड़ी पर बना है अगर मुझे टीवी हुई तो यहीं आकर इलाज कराऊंगा , तालाब मुझे और ज्यादा पसंद आया यह इतना विशाल और गहरा है कि कभी आत्महत्या का ख्याल दिमाग में आया तो यहां आकर तालाब में कूद कर जान दूंगा।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” से साभार ।

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

5 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago