राजनीतिनामा

मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज नाम डॉ. हरिसिंह गौर सेतु होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया
ओवर ब्रिज का नाम डॉ. हरिसिंह गौर सेतु होगा बुंदेलखंड  के लाखों लोगों को इससे लाभ होगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान ने गौर जंयती सागर गौरव दिवस के अवसर पर मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। मकरोनिया में रेलवे गेट नंबर 30 पर बने इस पुल से लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है और इससे लोगों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी। इस ब्रिज पर 36 करोड़ 26 लाख रू. की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल से बुंदेलखंड के लाखों लोगों को परिवहन की सुविधा मिलेगी और पुल का नाम डॉ. हरिसिंह गौर के नाम पर होगा। मुख्यमंत्रीne ओवर ब्रिज से ही वीडियो जारी कर बुंदेलखंड वासियों को बधाई देते हुए स्थानीय विधयक प्रदीप लारिया और जनता की भवनाओ के अनुरूप इसका नामकरण किया पहले ब्रिज का लोकार्पण भी वर्चुअल तरीके से किया जाना लगभग तय हो गया था लेकिन विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से जिद करते हुए मकरोनिया आकर ही लोकार्पण का आग्रह किया तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्धारित कर्यक्रम में विलम्ब होते हुए भी मकरोनिया में भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना के पारिवारिक कर्यक्रम में सम्मलित हुए एवं मकरोनिया ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया । मुख़्यमंत्री सागर से निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे की देरी से रवाना  हुए ।  इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया और बडी संख्या में नागरिक मौजूद थे। ब्रिज शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने जमकर आतिषबाजी कर अपनी खुषी जाहिर की।

संवाददाता सागर 

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें, हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

4 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

7 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

10 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago