समाज

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना – क्षत्रिय महासभा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

क्षत्रिय महासभा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के निर्देश देने की मांग की।

जिले भर से आए क्षत्रिय समाज के गणमान्य । 

सागर। जिला क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जिले की सभी तहसीलों व ग्रामों सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्य सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा की शीघ्र स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय महासभा ने इस अवसर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से सुरक्षा दिए जाने माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय समाज ने लोग खेल परिसर के सामने एकत्रित हो कर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रतिमा स्थापना प्रकरण में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारत व क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा सागर नगर में स्थापित हो इसके लिए तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। यह राशि नगरपालिक निगम सागर को प्राप्त हौ चुकी है और प्रतिमा स्थापना का स्थान भी निर्धारित हो चुका है। किन्हीं कारणों से प्रतिमा की स्थापना नहीं हो पा रही है जिससे क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कलेक्टर सागर से मांग की गई है कि प्रतिमा स्थापना के विषय को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें। जिला क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के वरिष्ठ और गणमान्य जनों में जिले की सभी तहसीलों और विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इनमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, शेर सिंह सिमरघान, एड. वीनू राणा, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, अनिल सिंह पड़रई, राजेन्द्र सिंह दरी, भूपत सिंह सेमरा दौलत, शिवराज सिंह बड़े छापरी, जयंत सिंह बुंदेला, राजकुमार सिंह ढाना, एड. जितेन्द्र सिंह गंभीरिया, चन्द्रप्रताप सिंह ईसरवारा, राजेन्द्र सिंह गंभीरिया, जगदीश सिंह सोलंकी मासाब पाटई, कमल सिंह दुदवारा, गोविंद सिंह टड़ा, मंगल सिंह दादा बण्डा, शिवराज सिंह महुआखेड़ा, देवप्रशांत सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, राजा सोलंकी बंडा, राजेन्द्र सिंह बन्नाद, गोविंद सिंह गंभीरिया, अमित सिंह रूसल्ला, पुष्पेन्द्र सिंह घोघरा, राजेन्द्र सिंह गड़र, राहुल सिंह चौरा, अभिषेक गौर, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, भूपत सिंह सेमरा दौलत, नरेश सिंह धनोरा, रविन्द्र सिंह गौर, राजेन्द्र सिंह दरी, कुंवर सिंह खुरई, मूरत सिंह पिपरिया खुरई, भूपेन्द्र सिंह सिंगदोनी, नत्थू सिंह सिमरिया, इंदर सिंह बीना, मोंटू सिंह राजपूत देवरी, के.के. सिंह गोरा, अवधेश सिंह सिमरिया, कलेक्टर सिंह केरवना, भानू सिंह सिमरिया, जितेन्द्र सिंह पटौआ, हेमराज सिंह, किस्सु दुधवारा, संदीप सिंह कर्रापुर, राजेन्द्र सिंह पाटई, देवेन्द्र सिंह परासरी, सतपाल सिंह रामपुर, सत्येन्द्र सिंह समनापुर, नीरज सिंह सागौनी, संदीप सिंह कुसुमगढ़, सत्यम धनोरा, प्रीतीश सिंह बरोदा, डॉ. कैलाश सिंह, अभिषेक सिंह मुंआर, सत्यनारायण सिंह कलू सरखेड़ा, किस्सू दुदवारा, देवेन्द्र सिंह बेरखेरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड -दो करोड़ की बरामदगी

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित करोड़ों…

4 days ago

मुख्यमंत्री यादव ने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के केसली विकासखंड के प्रवास के दौरान…

6 days ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण सांसद वानखेड़े ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वानखेड़े ने प्रबुद्ध जनों  से भेंट…

1 week ago

सागर में स्वस्थ्य लिवर कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन

विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद सागर,रोटरी क्लब सागर मेन एवं सुकून क्लब…

1 week ago

मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी – पटैरिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण…

1 week ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – तीसरी सीट के लिए तिकड़म तेज

रविवार का दिन राजनीतिक रस्सा कशी का रहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा दिन…

2 weeks ago