समाज

सागर BMC में मरीज के परिजनों का हंगामा, डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट

10 लोगों पर गंभीर आरोप

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के अस्पताल में मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करने की सलाह देना डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत बन गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सकीय सलाह पर सहमति जताने के बजाय अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी डॉक्टर सहित सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में 8 से 10 लोगों के शामिल होने का आरोप है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत गोपालगंज थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मरीज को 18 नवंबर को उपचार के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार और जीवन रक्षा के लिए आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी थी। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय के अनुसार, मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करने का निर्णय पूरी तरह चिकित्सकीय जरूरत के आधार पर लिया गया था।बताया गया कि रात करीब 12:10 बजे वार्ड नंबर 30 में मरीज को आईसीयू-15 में स्थानांतरित करने को लेकर परिजनों और ड्यूटी डॉक्टर के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मरीज के बेटे ने अपने ही पिता का गला दबाने का प्रयास किया। डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे रोकने और मरीज की जान बचाने के लिए हस्तक्षेप किया तो युवक के साथ मौजूद 8 से 10 अन्य लोग आक्रामक हो गए। आरोप है कि भीड़ ने ड्यूटी डॉक्टर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिक्योरिटी सुपरवाइजर अन्य सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़े –

https://bharatbhvh.com/a-story-of-love-or-a-new-political-message-in-rahul-gandhis-statement/

थाने पहुंचा अस्पताल प्रबंधन, कार्रवाई की मांग

घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएमसी अधीक्षक डॉ. राजेश जैन के निर्देश पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने गोपालगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। अस्पताल प्रबंधन ने दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।बीएमसी प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। चिकित्सकीय निर्णयों के नाम पर उनके साथ अभद्रता, मारपीट और धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राहुल गांधी का ट्रोलर्स को जवाब- शिव-पार्वती की तस्वीर साझा कर बोले

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में माता-पिता के रिश्ते पर सुनाए किस्से को लेकर…

4 hours ago

मां पिता की गोद में बैठती थीं – राहुल गांधी के बयान में प्यार की कहानी या राजनीति का नया संदेश

कभी कभी  राजनीति में एक छोटी सी बात भी बड़े विमर्श का रूप ले लेती…

5 hours ago

सागर – सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी सौगात

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी…

23 hours ago

कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सांसद वानखेड़े

सागर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को वैश्विक स्तर पर नई…

23 hours ago

सोनिया की किताब में शाह का चेप्टर

सोनिया गांधी की हालिया किताब जिसका नवंबर 2026 में विमोचन हुआ है को लेकर सोशल…

1 day ago

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर किसानों का गुस्सा फूटा

तहसील कार्यालय में जलाई ड्राफ्ट की कॉपी 78 गांवों के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,…

1 day ago