खेल जगत

अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व विजेता

फुटवाल के महाकुंभ का समापन बेहद ही रोचक मुकाबले के साथ हुआ सर्वकालिक महान फुटबॉलर लियोनेल आंद्रेस मेसी की बदौलत अर्जेंटीना ने रविवार को फीफा विश्व कप 2022 के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को 3.3 ; शूटआउट 4.2 से हराकर 36 साल बाद विश्व विजेता का खिताब हासिल कर लिया।

मैसी और एमबापे का शानदार मुकाबला

लुसैल स्टेडियम पर आयोजित खिताबी मुकाबले में लियोनेल मेसी ने 23वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना का खाता खोला जबकि एंजल डी मारिया ने 36वें मिनट में गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। अर्जेंटीना एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन कीलियन एमबापे ने 80वें और 81वें मिनट में गोल जमाकर गत चौंपियन फ्रांस की मैच में वापसी करवाई। मेसी ने 109वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को एक बार फिर बढ़त दिला दी लेकिन एमबापे 118वें मिनट में गोल जमाकर मैच को पेनल्टी शूटआउट में ले गये। एमबापे ने शूटआउट में गोल करके फ्रांस का खाता खोला लेकिन उनके अलावा कोलो मुआनी ही फ्रांस के लिये गोल कर सके। दूसरी ओर मेसी, डाइबाला पारेडेस और मोंटियेल ने शूटआउट में गोल करके चार दशक बाद अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाया। अर्जेंटीना पिछले 20 साल में खिताब जीतने वाली पहली गैर.यूरोपीय टीम है। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेसी ने भी इस जीत के साथ विश्व विजेता का ताज अपने सिर सजाने का सपना पूरा कर लिया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

10 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago