कैरियर

युवाओं के लिए “अग्निपथ योजना” सेना में शामिल होने का मिलेगा अवसर

देश के युवाओं को और खासकर सेना में भर्ती होकर अनुशासित जीवनशैली जीने की चाह रखने वाले युवाओं के लिये केंद्र सरकार की ओर से एक सुखद खबर है सरकारी सूत्रों के अनुसार युवाओं को सेना का अंग नानने के द्रष्टिकोड से केंद्र सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू करने जा रही है । जिसके तहत सेना के तीनों विभागों में युवाओं को तीन साल के लिये भर्ती किया जायेगा तीन वर्षों के सेवाकाल के दौरान जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। इस कार्यकाल के बाद रक्षा बलों के पास यह विकल्प रहेगा कि वह अग्निवीरों में से कुछ को सेवा में कायम रख सकेंगे। इससे भारतीय सेना के मौजूदा आयु वर्ग में भी बड़ा बदलाव आएगा। इस योजना को अंतिम रूप देने की चर्चा अंतिम स्तर पर है। सूत्रों ने कहा कि तीनों सेना फिलहाल योजना के संचालन का प्रस्तुतीकरण दे रही हैं। सरकार के शीर्ष स्तर पर प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं। शीर्ष नेतृत्व का योजना का पूरा समर्थन है।

इसमें सैनिकों को एक अल्पकालिक अनुबंध के तहत भर्ती किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। योजना में रक्षा बलों के पास विशिष्ट कार्यों के लिए विशेषज्ञों की भर्ती करने का विकल्प भी होगा। योजना के अनुसार रक्षा सेवा का तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद इन अग्निवीरों को निजी क्षेत्र में सिविल नौकरियां दी जाएंगी। कई कंपनियों ने इन अग्निवीरों को सेवा में रखने में रुचि दिखाई है। इन कंपनियों को सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त व अनुशासित जवानों का लाभ मिलेगा। इस योजना से ऐंसे कई नौजवानो  के सपने साकार हो सकेंगे जो सेना में जाकर एक साहसी और अनुसाशित जीवन जीने की चाह रखते है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago