जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में

सागर में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी घायल

सागर | भारतभवः ।  

सागर जिले में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और ₹30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मनीष लोधी और उसका साथी आशीष साहू घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान करीब दोपहर 3 बजे नोनिया-सेसई रोड घाटी, थाना मालथौन क्षेत्र में पुलिस टीम का सामना मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू से हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगी। वहीं गिरफ्तारी से बचकर भागने के प्रयास में उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया।

                           मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच खाली राउंड और एक बेसबॉल डंडा बरामद किए हैं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक, मनीष लोधी थाना बड़ा और विनायका क्षेत्र में सामने आए जहरीली शराब प्रकरण का मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹30 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद हथियारों और अन्य सामान की जांच के साथ घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *