राजयसभा में राघव चड्ढा का कद हुआ कम

राजयसभा में राघव चड्ढा का कद हुआ कम

बुधवार को राजनैतिक गलियारों में राजयसभा संसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा खूब चर्चाओं में रहे जिसकी वजह रही  संसद के उच्च सदन में लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने सदन के उप नेता पद से हटा दिया है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कारोबारी अशोक मित्तल को राज्यसभा में सदन का उप नेता बनाया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिख कर चड्ढा को हटाने की जानकारी दी। पत्र में कहा गया कि सदन में पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने आम लोगों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। उन्होंने जोमैटो, स्विगी के लिए डिलीवरी करने वालों का मुद्दा उठाया और 10 मिनट में डिलीवरी के नियमों में बदलाव कराया। उन्होंने एक महीने की बजाय 28 दिन का सिम रिचार्ज करने, 12 महीने की बजाय 13 महीने का पैसा लेना, रिचार्ज खत्म होने पर इन कमिंग कॉल बंद करने, डाटा कैरी फॉरवर्ड नहीं करने, उड़ान में देरी होने पर यात्रियों को होने वाली परेशानी आदि का मुद्दा संसद में उठाया था। उन्होंने स्कूलों की फीस का मुद्दा भी उठाया था। अब सोशल मीडिया पर लोग इसे केजरीवाल की असुरक्षा की भावना से जोड़कर भी देख रहे है खुद राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस निर्णय पर हैरानी जताई है और पार्टी को चुनौती देते हुए कहा की वो रुकने वाले नहीं हैं ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *