सागर जिले के देवरी में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम नायब तहसीलदार आरके चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मांग की है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का न्यूनतम वेतन 35 हजार रुपए और सहायिका का 30 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएएसाथ ही पोषण ट्रैकर ऐप की समस्याओं और घटिया मोबाइल.सिम की शिकायतों का भी निराकरण किया जाए। ज्ञापन में बताया गया कि पोषण ट्रैकर ऐप के कारण कार्यकर्ता परेशान हो रही हैं क्योंकि वह ठीक से नहीं चलता है। इसके अलावा शासन द्वारा दिया गया मोबाइल और सिम बेहद घटिया गुणवत्ता का है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी उन्हें 15 हजार रुपए वेतन मिलता है जिसमें घर.परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।यूनियन ने मांग की है कि श्रम विरोधी संहिता को वापस लेकर पुराने कानून लागू किए जाएं। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए। मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए का बीमा और अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। साथ हीए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी अधिनियम के तहत भुगतान हो और हर 5 साल में पदोन्नति दी जाए। ज्ञापन में सहायिका से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से सुपरवाइजर व उच्च पदों पर प्रमोशन की मांग की गई है।
- संतोष विश्वकर्मा
-
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

