संघ ही तय करेगा मुझे कब छोड़ना है पद – मोहन भागवत

संघ ही तय करेगा मुझे कब छोड़ना है पद – मोहन भागवत

बीतें वर्षों में संघ प्रमुख भागवत और प्रधानमंत्री मोदी के रिटायर होने की चर्चा जोरो पर है इस पर संघ प्रमुख ने चुप्पी तोड़ी है  मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख हैं और संघ प्रमुख के खुद अपना उत्तराधिकारी चुन कर रिटायर होने की परंपरा रही है लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर संघ कहेगा तो वे पद छोड़ देंगे। उन्होंने यह बात 75 साल पूरे कर लेने पर पद छोड़ने की परंपरा के मसले पर यह बात कही। संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने यह बात बता दी है कि वे 75 साल के हो गए हैं और कहा जाएगा तो तुरंत पद छोड़ देंगे।राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर देश भर में चल रही व्याख्यान शृंखला के तहत संघ प्रमुख मुंबई पहुंचे हुए हैं। वहां कई बड़े उद्यमियों और फिल्मी सितारों ने उनसे मुलाकात की। संघ प्रमुख ने जाति को लेकर चल रही बहस में परोक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए  कहा, ‘सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक बनता है’।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *