राजनीतिनामा

क्या संघ और भाजपा में समन्वय नहीं रहा

यूं तो भाजपा को राष्ट्रीय संघ की राजनैतिक शाखा ही माना जाता है लेकिन पिछले एक दशक में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तब से संघ और भाजपा के रिश्तों में वो मिठास या समन्वय नहीं दिखाई देता बल्कि एसा जरूर लगता है कि जो भाजपा कभी संघ के इशारों पर चलती थी अब संघ को अपने इशारों पर चलाने लगी है । लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य में जिस प्रकार भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने भाजपा की सक्षमता और संघ की अनावश्यकता को उजागर किया वह चौकाने वाला रहा है । हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जिस प्रकार मणिपुर हिंसा को लेकर सवाल खड़े किये है वह भी चौंकाते है लेकिन सवाल यही है कि क्या यह सवाल सिर्फ भाजपा को आईना दिखाने के लिये या वाकई संघ मणिपुर की घटना को लेकर गंभीर है और यदि गंभीर है तो एक साल के बाद उसे मणिपुर की याद क्यों आई । संघ प्रमुख ने लोकसभा चुनाव 2024 में हुई बयानबाजी पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की एक मर्यादा होती है उस मर्यादा का पालन नहीं हुआ । राजनैतिक गलियारों में तो चर्चा यहां तक है कि संघ मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का इच्छुक नहीं था संघ की ओर से गड़करी का नाम आगे आया था लेकिन पीएम मोदी द्धारा भाजपा के नव निर्वाचित सांसदो की बैठक में नेता का चुनाव कराने के बजाय नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस की साझा बैठक बुलाकर अपने नाम को तय कर लिया गया और संघ को नजरअंदाज किया गया । बहरहाल मोदी के तीसरे कार्यकाल में संघ और भाजपा के रिश्तो की क्या परिणिति होगी यह तो वक्त बतायेगा लेकिन अब तक तो संघ की साख को बटटा ही लगा है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

32 mins ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago