देश

बंगाल में वक़्फ़ बिल के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में हालात खराब हैं। वक्फ कानून के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन बेकाबू हो गया है। वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को हिंसक भीड़ ने एक पिता-पुत्र की बड़ी बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी। हिंसक प्रदर्शन में शामिल 118 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। बेकाबू और हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर अदालत ने यह आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल से हिंसा चल रही है। मुर्शिदाबाद जिले में पिले तीन दिन में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों की हिंसक ने पीट पीटकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी। इनकी पहचान हरगोविंद दास और चंदन दास के रूप में हई है। दोनों हिंदू देवी, देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हिंसा जिले के शमशेरगंज ब्लॉक के धुलियान में हुई। इससे पहले शुक्रवार, 11 अप्रैल को भी धुलियान में हिंसा भड़की थी। वहां एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसाग्रस्त इलाकों में शनिवार को इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा, ‘वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं’।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago