राजनीतिनामा

वक़्फ़ बिल संविधान पर हमला है – राहुल गाँधी

आपको याद होगा लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच भारी नोक झोक के बाद भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में नहीं बोले थे। उन्होंने उसकी कसर बुधवार, नौ अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में निकाली। राहुल ने कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन अपने भाषण में वक्फ कानून को लेकर बडी बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए वक्फ कानून को संविधान विरोधी बताया। राहुल ने कहा कि यह संविधान पर हमला है। उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस मुस्लिमों के बारे में बोलती है तो उसे मुस्लिमपरस्त कहा जाता है लेकिन कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे पीछे नहीं हटना है। अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को राहुल ने कहा, ‘कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया। यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर हमला है’। उन्होंने आरएसएस की पत्रिका के एक लेख का हवाला देते हुए कहा, ‘आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं। ये एंटी रिलीजन बिल है। ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, ‘बांग्लादेश के नेता भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। कहां गई 56 इंच की छाती’। गौरतलब है कि अधिवेशन के पहले दिन चार घंटे तक कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई थी। दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन हुआ, जिसमें देश भर से 17 सौ से अधिक कांग्रेस प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं पहुंचीं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी – नरेन्द्र सिंह तोमर

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण…

13 hours ago

शराब कांड के बाद सागर में बुलडोजर एक्शन और दो शराब लाइसेंस रद्द

शराब कांड के बाद सागर में प्रशासन का एक्शन: होटल सत्यम , पाथवे रिसोर्ट के…

13 hours ago

बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, अब तीन दिन बैंक बंद

नई दिल्ली। भारतभवः  देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार…

18 hours ago

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों…

18 hours ago

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खामियां मिलने पर सील

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…

19 hours ago

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

2 days ago