देश

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकी ढेर

11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर बरसाई थीं 30 गोलियां, लश्कर कमांडर लतीफ भट की मौत पर अभी संशय; तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकियों को निशाना बनाया है। लारू इलाके में हुई करीब तीन घंटे की मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर मारा गया है। वहीं, घाटी में संगठन के सक्रिय कमांडर लतीफ भट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को उमर का शव मिल गया है, जबकि लतीफ का कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसके घायल होकर इलाके में छिपे होने की आशंका जताई गई है।दरअसल, इन आतंकियों ने 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में स्थित CRPF पोस्ट पर अचानक हमला कर दिया था। हमलावरों ने पोस्ट पर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। इस हमले का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी थीं।                                      पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मारे गए आतंकियों की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट और उसके साथी उमर के रूप में बताई। हालांकि, लतीफ की मौत की आधिकारिक पुष्टि को लेकर स्थिति साफ नहीं है।सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने लारू इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो करीब तीन घंटे तक चली।बताया जा रहा है कि लतीफ भट पहले भी सुरक्षाबलों के कई अभियानों में बच निकलने में कामयाब रहा था। इस बार भी उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर किसानों का गुस्सा फूटा

तहसील कार्यालय में जलाई ड्राफ्ट की कॉपी 78 गांवों के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,…

2 hours ago

राजा भैया की रामकथा पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

1 day ago

भारत समिट में विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की ताली, भाजपा ने खोला मोर्चा

अमित शाह बोले- विदेश नहीं, गांवों में जाइए हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय…

1 day ago

मध्य प्रदेश में 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने की तैयारी

भोपाल। भारतभवः  मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे लाखों…

2 days ago

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में CM की कुर्सी पर घमासान!

मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM की कुर्सी पर नजरें! चुनाव अभी दूर, मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी…

2 days ago

महंगाई का एक और झटका! अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और…

3 days ago