नेता-नगरी

तिहाड़ जेल में बंद मंत्री का मसाज लेते हुए वीडियो वायरल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का मामला सामने आया है। जेल में मालिश कराने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहींए 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है। पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने कहा कि बीजेपी घटिया राजनीति पर उतर आई है। किसी की बीमारी का मजाक बना रही है। क्रूरता से मजाक बनाने की हद तक बीजेपी उतर आई है। देश में कोई भी बीमार हो सकता है। इलाज के वीडियो जारी करने की घटिया हरकत बीजेपी ही कर सकती है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा इलाज के वीडियो जारी कर मजाक बना रही है। एमसीडी और गुजरात में चुनाव हार रही है बीजेपी। इससे बुरी सोच नहीं हो सकती। घटियापन की कल्पना कोई नहीं कर सकता। सारी ताकत और सारे पदों का दुरुपयोग कर जेल में डालते हैं। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया था कि ये वीडियो रिलीज नहीं किया जाए। फिर भी कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। इस पर अलग से कार्रवाई करेंगे।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

3 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

4 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

4 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago