प्रशासन

मकरोनिया में एक्सपायर हो चुके केमिकल का उपयोग

सागर। प्रशासनिक  कार्यप्रणाली के चलते हमेशा विवादों में रहने वाली मकरोनिया नगर पालिका परिषद मैं इन दिनों एक और मुददा छाया हुआ है जिसका संबध सीधे जनता के स्वास्थ से है  । मकरोनिया नगर पालिका में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मकरोनिया में एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी मच्छर मारने वाले केमिकल का उपयोग किया गया जिससे जनता को स्वास्थ संबधी परेशानियों का सामना करना पड़ा । कांग्रेस पार्षद इंजी जितेंद्र खटीक ने कलेक्टर सागर से मुलाकात कर हुए केमिकल घोटाले की जांच एवं कठोर कार्यवाही कराने लिए कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। 
कांग्रेस पार्षद खटीक ने कलेक्टर सागर से मुलाकात कर उन्हें बताया कि विगत 2 वर्ष पूर्व 15000 लीटर मच्छर मारने वाला केमिकल मकरोनिया नगर पालिका द्वारा खरीदा गया था । जिसकी छह माह की वैधता होती है ।उक्त केमिकल 7000 लीटर का ही छिड़काव हुआ एवं 8000 लीटर केमिकल 2 वर्ष पूर्व ही एक्सपायरी हो गया। उस 8000 लीटर एक्सपायरी केमिकल की कीमत करीब 40 लाख है उस जहरीले केमिकल का एक्सपायरी हो जाने के बाद भी मकरोनिया नगर पालिका परिषद के 18 वार्डों में छिड़काव जारी रहा। जिससे अनेक लोगों को सर दर्द बुखार आंखों से आंसू आना एवं आंखों में जलन पड़ने जैसी गंभीर समस्याएं हुई तो लोगों ने कांग्रेसी पार्षद जित्तू खटीक को अवगत कराया ।तब इंजीण् जित्तू खटीक ने केमिकल की जांच कराई तो पाया कि यह केमिकल 2 वर्ष पूर्व ही एक्सपायरी हो चुका है जिसकी कलेक्टर सागर को आज मुलाकात कर अवगत कराया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने यह इतनी बड़ी लापरवाही की है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए एवं जिन अधिकारियों ने आवश्यकता से अधिक करीब 40.50 लाख रुपए की फिजूलखर्ची की है उनके विरुद्ध भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। कांग्रेस पार्षद् जित्तू खटीक के साथ गणेश पटेल, संजय खटीक, ललित खटीक, मेहुल गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago