लोकतंत्र-मंत्र

मध्यप्रदेश : पीएम मोदी ने साढ़े चार लाख लोगों को गृहप्रवेश कराया

भोपाल। मध्यप्रदेश में धनतेरस पर प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को विशेष उपहार दिया  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहाँ युवाओं को नियुक्ति  पत्र बांटे, तो  मध्य प्रदेश में आवास योजना के तहत साढ़े चार लाख लोगों को उनके नए बने घरों में गृह प्रवेश भी कराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि आठ सालों में केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ परिवारों को घर दिए। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2024 तक राज्य के हर परिवार को अपना घर मिल जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं मध्य प्रदेश की उन लाखों बहनों को विशेष बधाई देता हूं जो आप अपने घर की मालकिन बनीं हैं और लाखों रुपए से बने घर ने आपको लखपति बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा- घरों के साथ लोगों को अपने सपनों को सच करने की नई ताकत भी मिली है, इसलिए, आज का दिन सिर्फ गृह प्रवेश का नहीं, बल्कि घर में खुशियां, नए संकल्प, नए सपने, नया उमंग और नया भाग्य, उसमें प्रवेश का भी है। मोदी ने पुरानी योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा- आज सरकार की अलग-अलग योजनाएं शौचालय, बिजली, पानी और गैस जैसी जरूरी चीजों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को संपूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा- पहले अगर गरीबों के लिए घर घोषित होता भी था, तो उसे शौचालय अलग बनाना पड़ता था, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। मोदी ने कहा- हमारी सरकार हर गरीब को अपनी पक्की छत देने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसलिए, आज इतनी बड़ी संख्या में, ये घर बन रहे हैं।

समाचार डेस्क भोपाल 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago