टोक्यो ओलिंपिक अब अपने रोमांचक दौर में पहुँच चुका है कोरोना के साये में हो रहे ओलिंपिक खेलों में नए नए रिकार्ड बन रहे है और खास बात इन नए चैंपियन की उम्र भी है। ओलिंपिक में पहली बार शामिल किये गए स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता में तीनो विजेताओं की उम्र आपको दांतो टेल ऊँगली दबाने पर मजबूर कर देगी, जी हाँ टोक्यो ओलिंपिक में इस खेल में अनोखे रेकार्ड बने जहाँ जापान की 13 वर्ष 330 दिन आयु की मोमीजी निशिया ने गोल्ड और 13 वर्ष 203 दिन की रेयासा हील जो ब्राजील से हैं ने सिल्वर पदक जीता । वहीँ कुवैत के निशानेबाज अब्दुल्ला अलरशीदी ने टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है उन्होंने 58 वर्ष की उम्र में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । अब्दुल्ला अलरशीदी ने पदक जीतने के बाद 2024 में पेरिस ओलंपिक में भी भागीदारी करने की बात कही और स्वर्ण पर निशाना लगाने का भी वादा किया । हलाकि भारत को मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद अपने दूसरे पदक का इन्तजार है ।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…