Breaking News

अगस्त से मिलेगी जबलपुर को 8 नयी विमान सेवाओं की सौगात: सिंधिया

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में विमान सेवाओं में वृद्धि करने के बाद मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले बड़े शहर जबलपुर में भी विमान सेवाओं को बढ़ाने की जानकारी दी है । सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उपर्युक्त जानकारी देते हुए कहा ” जबलपुर के लिए एक खास सौगात ! जबलपुर से प्रतिदिन 8 नयी विमान सेवाएँ शुरू की जा रही है: जिनमे

मुंबई -जबलपुर -मुंबई

दिल्ली -जबलपुर-दिल्ली

इंदौर -जबलपुर -इंदौर

हैदराबाद -जबलपुर -हैदराबाद। शामिल है

सिंधिया ने इन विमान सेवाओं की तिथि भी नियत करते हुए कहा कि ‘ 20-28 अगस्त के बीच शुरू होने जा रही ये सेवाएँ जबलपुर में विकास की गति को नयी ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।’

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से राजयसभा सांसद सिंधिया ने 22 दिन पहले ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री के रूप में शपथ ली थी । उसके बाद उन्होंने भोपाल को भी एक सप्ताह के अंदर ही आठ नयी विमान सेवाओं से जोड़ने का काम किया था  और अब जबलपुर को भी नयी विमान सेवाओं का लाभ  दिलाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन नवीन विमान सेवाओं के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अभिनन्दन किया है ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

15 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago