एथलेटिक्स में पहली बार हमने स्वर्ण पदक जीता है, इसलिए यह मेरे और मेरे देश के लिए गर्व का क्षण है- नीरज चोपड़ा
भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी और पहले ऐथलीट हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर कहा
“यह अविश्वसनीय लगता है। यह पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है, इसलिए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे यहां अन्य खेलों में सिर्फ एक [व्यक्तिगत] स्वर्ण है। यह बहुत लंबे समय के लिए हमारा पहला ओलंपिक पदक है,और एथलेटिक्स में पहली बार हमने स्वर्ण पदक जीता है, इसलिए यह मेरे और मेरे देश के लिए गर्व का क्षण है। क्वालीफिकेशन राउंड में मैंने बहुत अच्छा थ्रो किया इसलिए मुझे पता था कि मैं फाइनल में बेहतर कर सकता हूं। (लेकिन) मुझे नहीं पता था कि यह सोना होगा लेकिन मैं बहुत खुश हूं।”
नीरज की इस शानदार जीत पर प्र्धानमंत्री मोदी सहित तमाम राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है । नीरज भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर भी है उनकी जीत पर भारतीय सेना ने ट्वीट करते हुए कहा कि “नीरज ने एक सच्चे सिपाही कि तरह प्रदर्शन किया ”
जय हिन्द
बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…