Breaking News

14 अगस्त : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ (Partition Horrors Remembrance Day) के तौर पर मनाने का निर्णय

आजादी की 75 वी सालगिरह पर भारत सरकार ने 14 अगस्त को  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’  के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। 

गौरतलब है की 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शाशन द्वारा भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुयी थी लेकिन आजादी की भारी कीमत हिंदुस्तान को बटवारे के रूप में चुकानी पड़ी थी और भयावह हिंसा और अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद देश से एक हिस्सा अलग हो गया था जिसे हम आज पाकिस्तान के रूप में जानते है आज ही के दिन पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस भी मनाया जाता है। आजादी की 75 वी सालगिरह पर भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस को 14 अगस्त को  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ PartitionHorrorsRemembranceDay के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म  ट्विटर पर उपर्युक्त जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-

”देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। #PartitionHorrorsRemembranceDay  का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।”

”Partition’s pains can never be forgotten. Millions of our sisters and brothers were displaced and many lost their lives due to mindless hate and violence. In memory of the struggles and sacrifices of our people, 14th August will be observed as Partition Horrors Remembrance डे। May the  #PartitionHorrorsRemembranceDay keep reminding us of the need to remove the poison of social divisions, disharmony and further strengthen the spirit of oneness, social harmony and human empowerment.” 

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

14 hours ago

NH-44 पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…

14 hours ago

भारत की परमाणु ताकत पर बड़ा दावा-190 हथियार, 225 तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

19 hours ago

भाजपा के चंदे का रिकॉर्ड, कांग्रेस से सात गुना आगे

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…

2 days ago

अवैध जहरीली शराब – जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…

3 days ago

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा – खेत बना नकली शराब की फैक्ट्री

बंडा | सागर बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच जैसे-जैसे…

3 days ago