सागर जिले के दक्षिण वन परिक्षेत्र की ढाना रेंज अंतर्गत हिलगन गांव के पास एक बाघ का शव मिलने से वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। रविवार को जब ग्रामीणो ने जंगल में एक बाघ का शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जैसे ही वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद ढाना रेंजर और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंुचे और स्थिति का जायजा लिया । बाघ के शव के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है। टीम द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है और विटनरी डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग के अनुसार प्राथमिक जांच में मृत बाघ के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में बाघ की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।ढाना रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि मृत बाघ की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष है और वह नर है। बाघ का शव हिलगन गांव के पास जंगल क्षेत्र में मिला है बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…
कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…