लोकतंत्र-मंत्र

‘कानून का डर कहां है?’ — नाबालिगों से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। नाबालिगों के साथ गैंगरेप की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद गंभीर रुख अपनाया है। दिल्ली और एनसीआर में सामने आई तीन घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि जब तक अपराधी के मन में मौत का डर नहीं होगा, तब तक ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल है।जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सिर्फ कागजों पर कार्रवाई दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी होगी।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को अपना कर्तव्य निभाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

तीन घटनाओं ने खींचा अदालत का ध्यान

सुप्रीम कोर्ट ने चार अगस्त से 21 सितंबर के बीच दिल्ली और एनसीआर में सामने आई तीन गंभीर घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया।

पहली घटना में 16 वर्षीय नाबालिग को चलती बस में कथित गैंगरेप का शिकार बनाया गया। पीड़िता ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी और आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर उतारा। इस दौरान बस करीब 47 किलोमीटर तक चलती रही।

दूसरी घटना स्वरूप नगर की है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं।

तीसरी घटना 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में हुई, जहां 17 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है—क्या कानून का डर अपराधियों के मन में पर्याप्त है?नाबालिगों के खिलाफ अपराध केवल पुलिस व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था के लिए भी गंभीर चेतावनी हैं। अदालत का संदेश साफ है कि अपराध के बाद कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर त्वरित जांच, प्रभावी पुलिसिंग और कठोर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। अब निगाहें दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के जवाब पर हैं। शीर्ष अदालत की यह सख्ती आने वाले समय में नाबालिगों के खिलाफ अपराधों से निपटने की व्यवस्था में क्या बदलाव लाती है, यह महत्वपूर्ण होगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान, सूची में शामिल इकलौते भारतीय अभिनेता

अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…

12 hours ago

सागर में लाल मसाला शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत गांव में मचा हड़कंप

बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव की घटना, दोनों मृतकों ने गुरुवार को पी थी डीसीआर…

13 hours ago

मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा- टैक्स में राहत दी, फिर कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की सालाना…

21 hours ago

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

2 days ago

सोने की शुद्धता पर चीन का ‘रेनियम’ वार! वजन बढ़ाकर 24 कैरेट का धोखा

भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी…

2 days ago

MP में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा 3 दिन बदला रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' का दिखेगा असर, शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश…

2 days ago