सागर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम ने छात्राओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 1316 छात्राओं में से 999 को सप्लीमेंट्री और 158 को फेल घोषित किए जाने के बाद सोमवार को कॉलेज परिसर के बाहर छात्राओं ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं।छात्राओं का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सप्लीमेंट्री और फेल होने से परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं ने परिणाम की दोबारा जांच और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल कॉलेज पहुंचा।
इसी दौरान प्राचार्य आनंद तिवारी के बाहर आने पर छात्राओं और अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया। कुछ देर बहस की स्थिति बनने के बाद प्राचार्य को उनके कक्ष में भेज दिया गया।प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में इतनी बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री आने से वे खुद को असमंजस में पा रही हैं। उनका आरोप है कि यदि मूल्यांकन प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अपनी मांगों को लेकर छात्राएं कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। प्राचार्य आनंद तिवारी के अनुसार कमेटी छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतने बड़े पैमाने पर सप्लीमेंट्री और फेल होने के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
सोशल मीडिया पर वायरल वित्तमंत्री के एक वीडियो ने एनडीए और कांग्रेस के बीच बढाई…
—सियासत में किताब संविधान की,साजिश अराजकता की … सौजन्य - ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…
देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…