हमारा इतिहास

शिवराज को राधोगढ़ में बलि का बकरा बनाने के पीछे का प्लान

टिकिटों को लेकर भाजपा के अंदर इतनी मारा-मारी थी कि आखिरी समय तक उम्मीदवार बदलते रहे। बुरहानपुर से एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार मोईन अंसारी का टिकिट अंतिम समय में कैलाश पारिख को दे दिया गया। इटारसी से डॉ. सीतासरन शर्मा का टिकिट आखिरी समय पर उनके भाई गिरजाशंकर को दे दिया गया। सरताज सिंह की अपने इस्तीफे की ज़िद का परिणाम यह हुआ कि डॉ. सीतासरन शर्मा जो कि अपना फार्म भरने होशंगाबाद कलेक्टर के आफिस पहुंच चुके थे उनको लौटना पड़ा। उस चुनाव में शर्मा ने गंभीर राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया और अपने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसी तरह विदिशा में बस आपरेटर गुरुशरण सिंह को टिकिट मिल गया। कुल मिलाकर भाजपा ने अपने 69 विधायकों और 18 महिला उम्मीदवारों को टिकिट दिये। कांग्रेस ने एक झटके में 220 विधानसभा क्षेत्रों की टिकटें जारी की। वहीं भाजपा ने पहली सूची में 139 नाम घोषित किये।
                               उस दिन अखबारों में एक साथ उमा भारती और शिवराज सिंह की फोटो प्रमुखता से छपी। इससे स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में ये दोनों नेता ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं। राघौगढ़ में जब शिवराज सिंह को लड़ाया गया तो दिग्विजय सिंह ने उन्हें बलि का बकरा बताया। उस चुनाव में दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाढार के रूप में प्रोजेक्ट किया गया था। शिवराज सिंह का चुनावी फार्म भरवाने अरुण जेटली, उमा भारती एवं कैलाश जोशी स्वयं राघौगढ़ के जिला मुख्यालय गुना पहुँचे थे। ऐसा करने के पीछे भाजपा संगठन का प्लान शिवराज सिंह को मध्यप्रदेश में ऊँचाई देने का था। संगठन चाहता था कि उमा भारती के साथ शिवराज सिंह भी एक प्रदेशव्यापी नेता के तौर पर तैयार हों। इसके लिए जानबूझकर शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की टक्कर में खड़ा किया गया। एक तरह से पार्टी उन्हें धीरे-धीरे मुख्यमंत्री के पद के लिए तैयार कर रही थी। यह बात उमा भारती बहुत अच्छे से जानती थीं और हमेशा वे शिवराज को ही अपना प्रतिद्वंदी मानती रहीं। चुनाव में शिवराज सिंह की मदद करने के लिए महाराष्ट्र से भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे और बिहार के सुशील कुमार मोदी विशेष तौर पर आये। दोनों नेता कई दिनों तक राघौगढ़ में रहे।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

17 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago