अपराध

गुंडों-हिस्ट्रीशीटरों पर सागर पुलिस की सख्ती

पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने दिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश

रात भर चला जिले भर में इनके विरुद्ध चेकिंग अभियान

गुंडा बदमाशों के खिलाफ बीती रात पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे  हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों को चेक किया जाए।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्रीमति ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस , थाना प्रभारियों की टीम बना कर थानों में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड शुदा वारंटी, हिस्ट्रीशीटर,गुंडा, बदमांश निगरानी बदमाश, जिला बदर, आदतन अपराधियो आदि को थानों के समस्त बल  लगाकर देर शाम से सुबह 6 बजे तक सघन रूप से सर्चिग की गई, जिसमें  कुल गुंडा बदमाश 593 ,निगरानी बदमाश , 368 कुल जिला बदर  19 को चेक किया गया।चेकिंग के दौरान जो गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटर तय पते पर नही मिला उनकी भी गहनता से तस्दीक की गई जैसे वर्तमान पता, किस काम मे संलग्न आदि।
पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि गुंडा बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी साथ ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया हैं कि रात्रि कालीन गस्त के दौरान और बीट प्राभारी माइक्रो बीट प्रभारियों के  माध्यम से जिले के सभी गुंडा निगरानी, आदतन अपराधी, जिला बदर ,जेल से जमानत पर छूटने वाले अभी अपराधियों की लगातार चेकिंग की जाए सभी अपराधियों पर पुलिस की नजर रखी जाएं। किसी भी प्रकार के अपराधी द्वारा कोई भी विधि विरुद्ध कार्य किया जाना परिलक्षित होते ही तुरंत सख्त कार्रवाई उनके विरुद्ध की जाए।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

15 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

21 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

22 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago