प्रशासन

पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश राठौर के घर इनकमटैक्स का सर्वे

पूर्व बीजेपी विधायक और पूर्व बीजेपी पार्षद सहित तीन के घर इनकमटैक्स का सर्वे 

सागर। सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर सहित तीन व्यवसायों के मकान पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची हैं। सुबह करीब 8 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं। इस समय  सागर से बीजेपी जिला अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व विधायक हरवंशसिंह का नाम सबसे आगे है। आज आयकर अफसरों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर पहुंची। बीडी उद्योगपति और  पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के आवास राठौर बंगले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टीमें गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं। इसी के साथ आयकर की टीम परकोटा स्थित पूर्व बीजेपी पार्षद और बीडी कारोबारी राजेश केशरवानी और बीमा एजेंट और प्रापर्टी डीलर  राकेश छाबड़ा के घर भी आयकर का सर्वे जारी। सुबह सुबह हुई इस कार्यवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक हरवंश सिंह के पिता स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर उमाभारती सरकार में PHE मंत्री रह चुके हैं। हरनाम सिंह के बेटे हरवंश सिंह  भी इस समय भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago