राजनीतिनामा

गडकरी के नई पीढ़ी को जिम्मेदारी वाले बयान से सियासी हलचल फिर सफाई

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने अचानक सियासी गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया। पुणे के काटोल में 23 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि अब वे ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है। उनके इस बयान को कुछ लोगों ने राजनीति से दूरी या भविष्य में जिम्मेदारी छोड़ने के संकेत के तौर पर देखना शुरू कर दिया  गडकरी ने कार्यक्रम में कहा था कि जब वे काम करने की स्थिति में थे तब उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार काम किया और अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपनी चाहिए। बयान सामने आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में इसके अलग.अलग मायने निकाले जाने लगे।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर गडकरी के कार्यालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया। कार्यालय ने स्पष्ट किया कि गडकरी का बयान राजनीतिक जिम्मेदारियों से जुड़ा नहीं था। वे लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट से जुड़े एक कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की बात कर रहे थे।यानी जिस बयान को राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखा जाने लगा था गडकरी के कार्यालय ने उसे सामाजिक संस्था से जुड़े संदर्भ में बताया है।लेकिन इस घटनाक्रम ने एक दिलचस्प सवाल जरूर खड़ा कर दिया है राजनीति में वरिष्ठ नेताओं के सामान्य बयानों को भी उनके राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखने की प्रवृत्ति आखिर इतनी तेज क्यों हो गई हैगडकरी लंबे समय से केंद्र की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका नई पीढ़ी और ष्जिम्मेदारी सौंपने जैसा बयान स्वाभाविक रूप से राजनीतिक चर्चा का विषय बनना ही था। हालांकि उपलब्ध स्पष्टीकरण के मुताबिक फिलहाल इस बयान को उनकी राजनीतिक भूमिका से जोड़ना उचित नहीं होगा। गौरतलब है की बीते महीनो से गडकरी होल विवाद को लेकर खासे चर्चाओं में बने हुए हैं ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

‘कानून का डर कहां है?’ — नाबालिगों से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। नाबालिगों के साथ गैंगरेप की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट…

22 hours ago

बीए प्रथम वर्ष के नतीजे पर बवाल 1316 में 1157 छात्राओं को सप्लीमेंट्री या फेल

सागर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम ने छात्राओं और अभिभावकों…

2 days ago

वित्तमंत्री के वायरल वीडियो पर बहस तेज

सोशल मीडिया पर वायरल वित्तमंत्री के एक वीडियो ने एनडीए और कांग्रेस के बीच बढाई…

2 days ago

मध्यप्रदेश – अच्छा शगुन है, नक्सल के बाद नशा मुक्त भारत…

—सियासत में किताब संविधान की,साजिश अराजकता की … सौजन्य - ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह…

2 days ago

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

3 days ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

3 days ago